गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक छात्र उक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। झांसी विवि द्वारा कराई जा रही इस परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। बागपत-हापुड़ में तीन-तीन, बुलंदशहर में पांच, मेरठ में दस, गाजियाबाद में 18 और गौतमबुद्धनगर में 13 केंद्रों पर पेपर होगा। पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं भाषा जबकि दूसरी में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता के सवाल आएंगे। परीक्षा में एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग होगी।