फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर शिकंजा: गैंगस्टर यशपाल तोमर के मामले में ईडी भी करेगा जांच, हाईकोर्ट ने दी थी राहत

Mon, 30 May 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश में भूमाफियायशपाल तोमर और उसके कथित सहयोगियों को हाईकोर्ट राहत दे चुका है। लेकिन यशपाल के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच करेगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर यशपाल तोमर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर यशपाल तोमर मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच करेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से ईडी को पत्र लिखा जा चुका है। यशपाल तोमर की ज्यादातर संपत्तियों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रशासन जब्त कर चुका है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ईडी भी जल्द जांच शुरू करने वाला है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में यशपाल और उसके कथित सहयोगियों को हाईकोर्ट राहत दे चुका है। पुलिस जांच पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जा चुकी है। बता दें कि गैंगस्टर यशपाल तोमर को एसटीएफ ने जनवरी में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों की कुंडली खुली तो फेहरिस्त लंबी निकली।

पता चला कि उसने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर तमाम संपत्तियां अर्जित कर ली हैं। उसने अपराध की शुरुआत भी हरिद्वार जिले से ही की थी। हरिद्वार में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके बाद हरिद्वार प्रशासन ने उसकी संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने यशपाल तोमर की 153 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इसके बाद हरिद्वार में 53 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया गया। उसकी लग्जरी गाड़ियों को भी थाने लाकर खड़ा किया गया है। अब उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रवर्तन निदेशालय को भी पत्र लिखा गया है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यशपाल तोमर के खिलाफ दर्ज करीब आठ मुकदमों से संबंधित दस्तावेज ईडी को भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी जल्द मामले की जांच शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: UP: राज्यसभा में मेरठ के हो जाएंगे तीन सदस्य, पांच साल बाद राजनीति की मुख्यधारा में वापसी करेंगे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

विज्ञापन

यूपी में रोक दी गई है मुकदमों की जांच 
पिछले दिनों यशपाल तोमर और उसके सहयोगियों के खिलाफ दादरी (नोएडा) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उत्तराखंड के कुछ अधिकारियों (दो आईएएस और एक आईपीएस) के परिजनों के नाम भी सामने आए थे। मगर, हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी थी।

इस प्रकरण में प्रयागराज हाईकोर्ट ने वहां की पुलिस को फिलहाल जांच रोकने के आदेश भी दिए हैं। पुलिस को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। तब तक आपराधिक जांच नहीं होगी। इस मामले से उत्तराखंड के अधिकारियों के परिजनों को भी बड़ी राहत मिली है।

उत्तराखंड में भूमाफिया तोमर पर और कसेगा शिकंजा 
चिटहेरा में भूमि के खरीददारों को राहत मिली तो यशपाल को स्वत: ही राहत मिल गई, लेकिन उत्तराखंड में उसे किसी मामले में राहत मिलने वाली नहीं है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ही यशपाल तोमर की कुंडली खोली थी।

ऐसे में पुलिस महानिदेशक ने एसटीएफ और जिला पुलिस को उसके संबंध में और अधिक जानकारी जुटाकर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ अब यशपाल के बहाने अन्य भूमाफिया पर भी कार्रवाई में तेजी आने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें