ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पूरी तरह एक्सिस कंट्रोल रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं रहेगी। वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ मिलकर यह दिल्ली के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा। दिल्ली मेें प्रदूषण के अलावा आसपास के राज्यों के वाहनों का बोझ कम होगा।
बागपत से ऐसे गुजरता है एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवीकलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। मवीकलां में इंटरचेंज बनाया गया है, जिससे बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। गढ़-सोनीपत हाइवे पर वाहनों का बोझ एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने के बाद कम होगा।
ड्रिप सिंचाई वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम रहेगा। 135 किमी के टुकड़े में आठ जगह हाइवे नेस्ट होंगे, जिनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं मिलेगी। सोलर पावर और ड्रिप सिंचाई की वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा। ओवरलोड वाहन एक्सप्रेस-वे नहीं चल सकेंगे, ऐसे वाहनों को एग्जिग गेट से बाहर कर दिया जाएगा। आठ सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस-वे पर देश के 32 स्मारकों की प्रतिकृति हैं। अशोक स्तंभ, कोणार्क मंदिर, जलियावाला बाग, अशोक चक्र, गेटवे ऑफ इडिया, कुतुबमीनार, चार मीनार, लाल किला, कीर्ति स्तंभ, इंडिया गेट, हवा महल और गुजरात कार्विंग की प्रतिकृति स्थापित की गई है।
रोशनी से जगमगा उठा एक्सप्रेस वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात अद्भुत नजारा दिखा। एनएचएआई ने लाइटिंग शो किया। एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। दूधिया रोशनी में फव्वारे आकर्षण का केंद्र बन गए। जगमगाहट देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। एक्सप्रेस-वे पर सेल्फी और फेसबुक पर लाइव करने की होड़ मची रही। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लाइटिंग शो रखा गया था। कुंडली से लेकर पलवल तक एक साथ पहली बार एक्सप्रेस-वे पर सौर उर्जा से संचालित लाइटें जली तो एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। एनएचएआई के सीजीएम बीएस सिंगला ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर 40 फव्वारे लगाए गए हैं। सात इंटरचेंज के अलावा मेजर ब्रिज और टोल प्लाजा पर यह फव्वारे लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। एनएचएआई ने शुक्रवार रात लाइटिंग शो किया तो इसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बागपत के मवीकलां इंटरचेंज के जरिए युवा वाहन लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। फव्वारों के साथ फोटो खिंचाए और अद्भुत नजारों का आनंद किया। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे पर सफर का आनंद भी लिया। बड़ौत के संदीप कुमार ने कहा कि यहां के नजारें शानदार रहे। अमीनगर सराय के सहदेव का कहना था कि यह बेहद अच्छा अनुभव रहा। उधर, दिल्ली के कपड़ा व्यापारी का परिवार एक्सप्रेस-वे पर अपने 14 साल के बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचा। दिल्ली के रोहिणी निवासी व्यापारी देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके बेटे हितेंद्र का 14वां जन्मदिन था। बेटे ने एक्सप्रेस-वे पर जन्मदिन मनाने का सुझाव रखा। लाइटिंग शो की जानकारी मिली तो वह खुशी से झूम उठे। पूरा परिवार कार में सवार होकर बागपत में यमुना पुल पर फव्वारों के पास पहुंचा। यहां केक काटा गया। परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। कैप्टन जसवीर, सरोज मलिक, रेणू डागर, कविता डागर, शामिया मान शामिल हुए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/