अफगानिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इसका असर भारत और पाकिस्तान तक देखा गया। दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 220 किलोमीटर गहराई में था।