अफगानिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इसका असर भारत और पाकिस्तान तक देखा गया। दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 220 किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।