फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद की दखल पर प्राचीन वाल्मीकि मंदिर और शौचालय के बीच बनेगी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से सटाकर बनाए शौचालय से लोगों में आक्रोश है। शिकायत पर सांसद अरुण गोविल ने मुरादाबाद डीआरएम से कार्रवाई करने को कहा। मुरादाबाद से पहुंची रेलवे टीम और लोगों के बीच मंदिर और शौचालय के बीच दीवार बनाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मेरठ प्रान्त की सोशल मीडिया टोली सदस्य पंकज माडोठिया ने मेरठ सांसद अरुण गोविल से शिकायत की कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर प्राचीन वाल्मीकि मंदिर स्थित है। वाल्मीकि जयंती पर इसी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाती है। अब इस मंदिर से जोड़कर रेलवे द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया है।
सांसद के मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि रेलवे और स्थानीय लोगों के बीच सहमति बन गई। मंदिर व शौचालय के सैप्टिक टैंक के बीच दीवार बनाई जाएगी, जिससे दोनों अलग-अलग हो जाएंगे। इस मामले में हुए लिखित समझौते के साथ शनिवार को सांसद फिर से डीआरएम को पत्र लिखेंगे। समझौते के अवसर पर रेलवे टीम से विपन ढींगरा, विपिन त्यागी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, आदित्य सूद, दीपक चंद्रा, पंकज माडोठिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें