फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे में तालाब में गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
रोहटा। मृतक दीपक का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में बुधवार शाम शराब के नशे में घर लौटते समय बाजार के पास स्थित तालाब में गिरे दीपक (32) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रोहटा निवासी दीपक पुत्र नेपाल बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे स्थित एक कैंटीन में शराब पीने गया था। नशे की हालत में वह देर शाम घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में लड़खड़ाते हुए वह तालाब की तरफ बढ़ा और अचानक उसमें गिर गया। युवक को पानी में गिरते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दीपक को सीएचसी ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें