फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शशांक नाम के एक व्यक्ति ने पत्नी व अपने ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शशांक ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 2022 में सदर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी व उसके परिवार वाले लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते है। 15 नवंबर को उसकी पत्नी विवाद करके अपने घर चली गई थी। पति के अनुसार पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे छोड़ने की धमकी दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें