फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे में पति ने पत्नी पर उड़ेला गर्म तेल, मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के हाथ-पांव झुलसे, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला कस्साबान में एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की और उसके ऊपर गर्म तेल उड़ेल दिया। इससे महिला के हाथ-पांव झुलस गए। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देख आरोपी भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता तबस्सुम पुत्री कालू ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले नगर के मोहल्ला कस्साबान में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। तबस्सुम ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर उसका पति शराब पीकर घर आया और गालियां देने लगा। उसने तबस्सुम से कहा कि वह दो लाख रुपये अपने परिजनों से मांगे। उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने रसोई में चूल्हे पर उबल रहा गर्म तेल का पतीला उसकी ओर उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। पीड़िता ने कहा कि मोहल्ले के लोगों ने उसकी मदद की और परिजनों को सूचित किया। तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और उसे थाने ले गए, जहां उसने अपने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ आशुतोष कुमार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें