सरधना। ठगों ने एक सफाई कर्मचारी को झांसे में लेकर उसके एटीएम कार्ड से 19 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने रुपये निकालने में मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से पूरी रकम साफ कर दी। सोमवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला खाकरोबान निवासी सुभाष पुत्र ताराचंद नगर पालिका सरधना में सफाई कर्मचारी है। पीड़ित के अनुसार तीन दिन पहले उसके बैंक खाते में वेतन आया था। दो दिन पूर्व वह एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने रुपये निकालने में मदद करने की बात कहकर उसे विश्वास में ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और रुपये नहीं निकलने की बात कहकर उसे वहां से रवाना कर दिया। बाद में आरोपियों ने उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मेसेज आया तो उसे ठगी की जानकारी हुई।