फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग की छापेमारी: मुजफ्फरनगर में बिक रही थी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की दवा, आठ लाख की दवाएं बरामद

Wed, 22 Dec 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक निजी मेडिकल स्टोर पर  दिल्ली सरकार की निशुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली। ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर पर छापा मारकर दवाओं का जखीरा पकड़ा है। दवाओं की कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मेडिकल स्टोर पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा में  मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार की निशुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली। ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर अंकित विहार में छापा मारा, जहां दवा का जखीरा पकड़ा गया। दवाओं की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया है, दवा सप्लायर की तलाश जारी है।

विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नरा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नि:शुल्क दी जाने वाली दवा बिक रही है। मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो शिकायत सही मिली।

यह भी पढ़ें : सीसीएसयू और कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह: राज्यपाल द्वारा प्रीति को मिला मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
विज्ञापन


पूछताछ के बाद मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम ने बताया कि वह यह दवा मुजफ्फरनगर के अंकित विहार निवासी सौरभ अग्रवाल से खरीदता है। इसके बाद विभाग की टीम तोताराम को साथ लेकर नई मंडी पुलिस के साथ अंकित विहार पहुंची।

अंकित विहार में पुलिस की सूचना पर सौरभ अग्रवाल घर से गायब हो गया, लेकिन जांच में पुलिस और विभाग को घर के कमरे में सरकारी दवा का जखीरा मिला। इन दवाओं में एंटी बायटिक दवा अधिक है। ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि लभगग आठ लाख की दवा घर से जब्त की गई है।
विज्ञापन


इस मामले में मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक तोताराम को हिरासत में ले लिया है। सौरभ अग्रवाल की तलाश जारी है। डीआई ने बताया कि सौरभ अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता लगेगा कि वह दिल्ली में किस अस्पताल से दवा प्राप्त कर रहा था और जिले में उसकी सप्लाई दूसरे किन मेडिकल स्टोर पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें