शामली। भारत रत्न भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम न्यायिक परमानंद झा को सौंपा।
बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया। मंगलवार को शहर के टंकी रोड रविदास मंदिर से बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। हाथों में तख्ती और बैनर, झंडे लेकर पैदल मार्च किया। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक, गुरुद्धारा ,सहारनपुर तिराहा से होते हुए शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बाबा आंबेडकर का अपमान स्वीकार नही होगा। एडीएम परमानंद झा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में मंडल प्रभारी सरफराज राईन, सहारनपुर मंडल प्रभारी रजनीश उजाला, मंडल प्रभारी जगपाल सिंह, बसपा जिला प्रभारी प्रमोद प्रधान, डाक्टर ब्रजपाल सिंह पाल, संजय प्रधान, देवीदास जयंत, ताहिर राणा हरपाल कश्यप, वीर सिंह, मुकेश सैनी, कुलदीप कैडी, नंद कुमार मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला
शामली। बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस बाबा साहब की प्रतिमा से शुरू होकर सुभाष चौक तक पहुंचा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश सचिव राहत खलील और जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामली तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामलाल शास्त्री, सनी गुप्ता, शमशीर खान, संदीप शर्मा, लोकेश कटारिया, पीसीसी सदस्य अरविंद झंझोट, जबर पाल, धर्मवीर कश्यप मौजूद रहे।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड पर बाब साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर में पैदल मार्च निकाला और सुभाष चौक पर पहुंचे। तहसील में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में वैभव गर्ग, प्रवीण तरार, विनोद कुमार, शेखर पाल, लाखन सिंह, बिजेंद्र वर्मा, रविंद्र आर्य आदि शामिल रहे।
ऊन में भी को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर गलत टिप्पणी का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी और ऊन ब्लाक अध्यक्ष सुबोध कोरी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की ।
कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, तेजपाल गुर्जर, अमित तोमर, अजीत शर्मा, सतीश कुमार, संजय तोमर ,रिंका कुमार, मुकेश कुमार, सुभाष आदि शामिल रहे।
फोर्स रहा तैनात
शामली। बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर एसपी रामसेवक गौतम कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में मौजूद रहकर निगरानी कर रहे थे। शामली कलक्ट्रेट में पुलिस फोर्स तैनात किया था। कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ताओं के जुलूस के साथ पुलिस बल चल रहा था।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद