फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का दौरा लगातार जारी, पछुवा हवा से थमा पारा, रात का तापमान गिरा

Sat, 04 Apr 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव का दौरा लगातार जारी है। दो दिन पहले जहां तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था, वहीं अब एक बार फिर दिन में चल रहीं पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल के शुरुआत में इस बार तापमान ज्यादा चढ़ता हुआ नहीं दिख रहा है। वहीं आगामी 6 और 7 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं रात का तापमान 16.7 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 54 और न्यूनतम 27 प्रतिशत रही। वहीं औसत एक्यूआई 72 रहा। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि पछुआ हवा के कारण मौसम में नमी बनी हुई है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आगामी दो दिन तापमान स्थिर ही रहेगा। 6 और 7 अप्रैल को वेस्ट यूपी में कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं, इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री
सूर्योदय कल---6.05
सूर्यास्त आज---6.39
शहर में पाल्यूशन का लेवल
गंगानगर.............67
जयभीमनगर........70
पल्लवपुरम..........76
दिल्ली रोड..........80
औसत एक्यूआई 72

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें