मेरठ। रोजाना बढ़ रही बाहर से आने वाले लोगो की संख्या से टेंशन बढ़ रही है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। देर शाम जारी सूची में अब आंकड़ा 1659 पहुंच गया है। जिले के 12 ब्लॉकों में ऐसे लोगो को तत्काल होम क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है। इसकी अपडेट सूची को शासन को भी भेजा जा रहा है।
जिले के 12 ब्लाकों में भी बीडीओ, आंगनबाड़ी सहित अन्य लोगो की मदद से हर गांव में टीम बनाकर घर-घर भेजी जा रही है। जिससे बाहर से आए लोगो के बारे में सूचना मिल सके । वहीं, गांव के प्रधान को भी खास तौर पर हिदायत दी गई है। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग भी शामिल हैं। जो ऐसे लोगों की काउंसलिंग कर रहे हैं। 15 फरवरी के बाद विदेश या देश के अन्य शहरों से अपने घर लौटे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट होकर सूची को तैयार कराया गया है। इस सूची में आने वाले व्यक्ति का नाम, कहंा से आया, किस तरीके से आया आदि को शामिल किया है। बृहस्पतिवार तक ये संख्या 1215 थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 1659 तक पहुंच गई।
यहां से आए है लोग
कई लोग फ्रांस, सऊदी सहित ऐसे देशों से आये हैं जहां कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है। वहीं, अपने देश के कई प्रमुख राज्यों से भी लोग अपने गांव पहुंचे हैं।
यहां इतने लोग आए
मेरठ - 90, रोहटा- 22, हस्तिनापुर- 93, रजपुरा- 203, जानी खुर्द- 40 , माछरा- 161, सरूरपुर खुर्द- 141, परीक्षितगढ़- 41, खरखौदा- 286, दौराला- 194, मवाना- 225 और सरधना- 161 शामिल है।