फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा में पिकअप में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा में पिकअप में मिला चालक का शव
विज्ञापन

खरखौदा। पुणे स्थित महिंद्रा कंपनी से हापुड़ के पिलखुआ स्थित महिंद्रा कंपनी के स्टोर के लिए चेसिस लेकर आ रहा चालक रविवार सुबह जमना नगर में चेसिस के पिकअप के केबिन में मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
रविवार को जमना नगर में पिकअप की एक चेसिस के केबिन में चालक मृत अवस्था में मिला। कॉलोनी वासियों की सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब कुछ कागजात मिले, जिनकी जांच के बाद पता चला कि 22 जून को पुणे स्थित महिंद्रा कंपनी से पिकअप गाड़ी के 60 चेचिस हापुड़ के पिलखुवा स्थित स्टोर के लिए चले थे। इन्हीं गाड़ियों में से एक को पुणे निवासी चालक बालू (45) पुत्र बाबू चला रहा था। पुलिस का मानना है कि बालू रात में रास्ता भटककर जमना नगर पहुंच गया होगा। केबिन में आराम करने के दौरान उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि चालक बालू केबिन में ही मृत अवस्था में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरोना से तीन बेटों और पत्नी की हो चुकी मौत
पुलिस ने बालू के बारे में जानकारी एकत्र की तो पता चला कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बालू के तीन बेटों व पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में नजदीकी रिश्तेदार कोई नहीं है। अब कंपनी के कर्मचारी ही बालू के शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें