इस दौरान कुछ इलाकों की पाइपलाइन में पानी के कम प्रेशर की समस्या सामने आ सकती है। हालांकि अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने दावा किया कि सभी ट्यूबवैल, जेनरेटर और मोटर ठीक करा लिए गए हैं। लोगों को तय शेड्यूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे।
दिल्ली जल बोर्ड को भी दिया जाता है गंगाजल
गंगनहर से दिल्ली जल बोर्ड को भी गंगाजल दिया जाता है। सिंचाई विभाग दिल्ली को पर्याप्त गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था करता है। मेरठ महानगर की जलापूर्ति भले ही बंद कर दी जाए, लेकिन दिल्ली की जनता को गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग जगह-जगह नहर में पानी रोककर रखता है।
इन इलाकाें पर पड़ेगा असर
घंटाघर, पत्थरवालान, सरायलालदास,लाला काबाजार, नीलगली, शीशमहल,डालमपाडा,होली चौक,कागजी बाजार, जलीकोठी,केसरगंज,छतरी वाला पीर, खैरनगर,शहर सराफा,कबाड़ी बाजार, ब्रह्मपुरी, बच्चा पार्क, ईव्जचौराहा, छीपीटैंक, शिवचौक, बुढाना गेट, साकेत, सिविल लाइंस, सूर्यनगर, प्रगतिनगर, वेस्टर्नकचहरी रोड, शिवाजी रोड, अशोक वाटिका, प्रभातनगर, जेलचुंगी, नंगलाबटटू, मोहनपुरी,मंगलपांडेनगर। पूर्वी इस्लामाबाद, गोलाकुंआ,स्टेट बैंक कॉलोनी आदि।