फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काॅलेज के सामने फिर खुदवाया नाला, प्रधानाचार्य ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द में स्थित जवाहर इंटर काॅलेज के सामने पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग और तहसील की टीम ने पहुंचकर फिर से नाला खुदवा दिया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने नाले को अवैध बताते हुए विरोध किया। प्रधानाचार्य का कहना है कि मजबूर होकर न्यायालय की शरण में जाएंगे।
पीडब्लूडी द्वारा गांव मवाना खुर्द में जवाहर इंटर काॅलेज के सामने नाला खुदवा दिया था। जिसका स्कूल प्रबंधन द्वारा विरोध करते हुए तहसील से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों से शिकायत की थी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस नाले के पानी की निकासी कहीं नहीं है। इस कारण बीते माह बारिश और आंधी के दौरान दो बार स्कूल भवन पर लिप्टस के पेड़ गिरने से चार कमरों की छत और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया था। सुनवाई नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन ने जेसीबी बुलाकर नाले को बंद करा दिया था। नाला बंद होने के बाद सड़क पर पानी भरने से गड्ढे होने शुरु हो गए और जलभराव होने लगा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से करते हुए पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और गड्ढों को भरवाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पीडब्लूडी के एई श्रवण कुमार, सिंचाई विभाग के अधिकारी व तहसील से नायब तहसीलदार नितेष सैनी, लेखपाल कानूनगो आदि पहुंचे और नाले की खुदाई शुरु करा दी। प्रधानाचार्य केपी सिंह व अध्यापक निर्दोष मौके पर पहुंचे और विरोध किया। अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और जेसीबी मशीन से नाला खुदवा दिया। प्रधानाचार्य का कहना है कि वह इस संबंध में न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं नायब तहसीलदार नितेष सैनी ने बताया कि सडक पर जलभराव हो रहा था, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिस कारण पीडब्लूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नाला खुदवाया है। उक्त क्षेत्र ब्लाक के अंतर्गत में आता है, इस संबंध में ब्लाक अधिकारियों को पत्र लिखकर नाले का पक्का निर्माण कराने और जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें