फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव की रैली से वेस्ट यूपी में पलटेगा पासा! भाजपा के उपेक्षित गुर्जर चेहरों को है ये बड़ी उम्मीद

Tue, 31 Mar 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सपा की समाजवादी समानता भाईचारा रैली से भाजपा के गुर्जर नेताओं को आस जगी है। दादरी की रैली में गुर्जरों के जुटने के बाद भाजपा नेतृत्व सकते में आ गया है। गुर्जर समाज ने पत्रकार वार्ता करके भाजपा पर समाज की अनदेखी के आरोप लगाए। समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए फॉर्मूले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज को केंद्र में रखा है।
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी में हुई सपा की समाजवादी समानता भाईचारा रैली में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों के जुटने से भाजपा नेतृत्व सकते में आ गया है। इस भाईचारा रैली से भाजपा में लंबे समय से उपेक्षित पड़े गुर्जर समाज के नेताओं को अपने बेहतर समायोजन की आस जग गई है। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी में गुर्जर नेताओं को शामिल करने की उम्मीद है। भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में इस समय गुर्जर समाज से अकेले मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ऊर्जा राज्य मंत्री है। जबकि कई विधायक व एमएलसी है। 

इसके बाद भी गुर्जर समाज के नेता भाजपा पर अपने समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते आ रहे हैं। गुर्जर समाज ने पत्रकार वार्ता करके भाजपा पर समाज की अनदेखी के आरोप लगाए। समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए फॉर्मूले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज को केंद्र में रखा है।
विज्ञापन

सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी इस समय मुखर है और भाजपा सरकारों पर करारे प्रहार कर रहे हैं। दादरी में हुई सामाजिक समानता भाईचारा रैली में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुर्जर समाज के लोगों का जमावड़ा रहा। इससे सपा मुखिया अखिलेश यादव उत्साहित हुए और भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

भाजपा के उपेक्षित गुर्जर चेहरे हुए उत्साहित
जिस तरह से समाजवादी पार्टी गुर्जर समाज को महत्व दे रही है। उससे भाजपा में लंबे समय से उपेक्षित गुर्जर समाज के नेताओं को अपने समायोजन की उम्मीद जगी है। कभी भाजपा के तेजतर्रार चेहरे रहे पूर्व महापौर सुशील गुर्जर लंबे समय से उपेक्षित है। उन्हें भी मुख्य धारा में वापसी की उम्मीद है।

राजनीतिक वनवास समाप्त होने की उम्मीद
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश गुर्जर एडवोकेट भी अपना राजनीतिक वनवास समाप्त होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब गुर्जर समाज से एक चेहरा प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होना भी तय माना जा रहा है। इसी तरह से पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में नरेश गुर्जर, अशोक नागर, अशोक कटारिया के नाम भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवीण भड़ाना मेरठ दक्षिण से टिकट के दावेदार
युवा नेता देवेंद्र गुर्जर किठौर विधानसभा से, क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना मेरठ दक्षिण से टिकट के दावेदार है। प्रदेश कार्यकारिणी में भी गुर्जर समाज के नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की आस जगी है। मेरठ जिला कार्यकारिणी के महामंत्री जैसा एक महत्वपूर्ण पद भी गुर्जर समाज के नेता को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें