फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ चौबीसी के खेड़ा को बनाया जाएगा सैफई’ 

Mon, 28 Mar 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के खेड़ा गांव में होली खेलते केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं विधायक संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि ठाकुर चौबीसी क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। सैफई की तरह खेड़ा गांव को चमकाया जाएगा। केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए कार्य किए हैं। यूपी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी।
विज्ञापन


रविवार को खेड़ा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने डॉ. संजीव बालियान और संगीत सोम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने दोनों के साथ होली खेली। बालियान ने कहा कि ठाकुर चौबीसी की पहचान प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। यहां के लोगों की एकता ही उनकी ताकत है।

चौबीसी क्षेत्र में और खासतौर पर खेड़ा गांव सैफई की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। संगीत सोम ने कहा कि भाजपा हमेशा भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर चलने वाली पार्टी है। संचालन अशोक सोम ने किया। मिलन सोम, सुुनील कुमार, रणवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनय कुमार, जयवंत सिंह और राजकुमार सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें