फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: आपसी रंजिश में एक ही परिवार के दो गुटों में चली गोली, दो की मौत, परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Sat, 19 Dec 2020 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
shamli police, murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को पंचायत चुनाव की रंजिश में गन्ना समिति से संबंधित बैठक को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। उधर युवकों की हत्या के बाद एक मृतक के परिजनों ने शनिवार सुबह  शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के कांधला थाना इलाके के गांव खन्द्रावली में प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे कर्मवीर सिंह और उनके ही परिवार के दूसरे गुट के राहुल के बीच चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से तनातनी चल रही है। शनिवार को गन्ना समीति की बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई।

यह भी पढ़ें: एसटीएफ का खुलासा, पंचायत चुनाव से पहले मेरठ से यूपी के कई जिलों में ऑन डिमांड सप्लाई हो रहे अवैध हथियार
विज्ञापन


फायरिंग में कर्मवीर सिंह और राहुल को गोली लगी है। राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे घायल कर्मवीर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ अस्पताल ले जाते समय कर्मवीर की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी सुकीर्ति माधव, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार समेत कई थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

बताया गया कि दोनों गुट एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

शव हाइवे पर रखकर जाम लगाया, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
युवकों की हत्या के बाद एक मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। शनिवार दोपहर गांव में चल रही बैठक के दौरान कर्मवीर और राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाए गए।

राहुल के परिजनों ने उसके शव का सुबह आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि कर्मवीर के परिजन व ग्रामीण उसके शव को लेकर हाईवे पर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे रुके नहीं।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों को  एनकाउंटर में मार गिराने, केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ कैराना जितेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें