फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा गांव के यमुना खादर में फिर बढ़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों के ट्रैक्टर खींचकर ले गए हरियाणा के किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सीमा विवाद को लेकर टांडा गांव के यमुना खादर में यूपी और हरियाणा राज्य के किसानों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसान हरियाणा पुलिस के साथ खादर में पहुंचे और वहां पर गेहूं की सिंचाई कर रहे टांडा गांव के किसानों से जबरन ट्रैक्टर छीनकर ले गए। सूचना पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया। उधर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

टांडा गांव के अनीस व हनीफ आदि किसानों ने बताया कि शुक्रवार को वे लोग अपने खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान तीन-चार ट्रैक्टरों पर सवार खोजकीपुर गांव के किसान हरियाणा पुलिस को लेकर उनके खेतों में पहुंचे और उनके साथ झगड़ा करने लगे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में खोजकीपुर के किसान उनके ट्रैक्टर छीनकर ले गए। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर छपरौली थानाध्यक्ष हेमेन्द्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने बताया कि यमुना खादर में यथायथ स्थिति को लेकर हरियाणा के अधिकारियों से दो बार वार्ता हो गई है, यदि इसके बावजूद किसी ने झगड़ा करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें