वहीं इससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा। गन्ना छिलाई बंद होने से शुगर मिलों पर भी गन्ना आपूर्ति ठप हो जाएगी। इससे मिलों को भी नुकसान होगा। बारिश से मटर, चना, सरसों, पालक, जौ आदि की फसल को फायदा होगा। शाम 5:30 बजे तक जहां प्वाइंट चार मिलीमीटर बारिश हुई थी, वही रात में 10:00 बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश में भीगने से बचें, हो सकते हैं बीमार
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि इस मौसम में बारिश में भीगने से बचें, बीमार हो सकते हैं। बुखार, खांसी और जुकाम चपेट में ले सकता है। हल्का गुनगुना पानी पिएं। तेज हवाओं से भी बचें। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि इस मौसम में ठंड बढ़ने के बाद अगर जुकाम हो जाता है तो सांस के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें। सांस के रोगी अपने चिकित्सक से सलाह लें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/