वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया के अनुसार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। शनिवार से ही मौसम साफ होने की संभावना है। शुक्रवार को तापमान और गिर सकता है। शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। शामली में बारिश के चलते प्रदूषण से भी राहत मिली है। गुरुवार को शामली का एक्यूआई 108 रहा। बुधवार को ये 124 था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडेय ने बताया कि बारिश में वायुमंडल में धूल के कण धुल जाते हैं। इसी वजह से कम हुआ है।
पारा चार डिग्री गिरा
बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोग सुबह सवेरे कड़ाके की ठंड में काम पर गए। जर्सी स्वेटर और जैकेट निकल गई थी। बारिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 20 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को ये 24 डिग्री था।
मटर और चने की खेती को नुकसान, गेहूं भी प्रभावित
दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मटर और चने की फसल को नुकसान की संभावना है। जनपद के कैराना और थानाभवन क्षेत्रों में इनकी खेती होती है। यदि किसी खेत में पानी भर गया तो वहां फसल को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल की बुवाई भी प्रभावित हुई है। जहां पानी भर गया है वहां फिलहाल बुवाई लेट होगी।
बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर के ब्राह्मणान मोहल्ले में लाइन में फाल्ट के कारण रात भर बिजली गुल रही। इसी तरह माजरा रोड, बुढ़ाना रोड पर भी लाइनों में फाल्ट के कारण बुधवार रात और गुरुवार को दिन में कई बार लाइट आती जाती रही। देहात बिजलीघरों पर भी लाइनों में फाल्ट के चलते कई लाइन ब्रेक डाउन में रही और विद्युत टीम लाइन ठीक करने में जुटी रही।
दो दिनों का तापमान
तारीख तापमान बुधवार तापमान बृहस्पतिवार
26 नवंबर 24 15
27 नवंबर 20 14
दो दिनों का एक्यूआई
तारीख
26 नवंबर 124
27 नवंबर 108
बारिश से कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन यदि चने या मटर के खेत में अधिक पानी भरा है तो कुछ नुकसान संभव है। ऐसे में किसान तत्काल भरे पानी को निकाल दें। इससे नुकसान कम होगा। जो किसान गेहूं की बुवाई करने की तैयारी में है उनके खेत में बारिश के चलते नमी बढे़गी जो उनकी बुवाई में मदद करेगी।
- शिव कुमार केसरी कृषि उपनिदेशक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/