फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: CCSU के मैदान में डोपिंग का काला खेल, इंजेक्शन के ढेर ने खोली खिलाड़ियों की पोल

Tue, 09 Dec 2025 02:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में खिलाड़ी परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए डोपिंग ड्रग्स का सहारा ले रहे हैं। ग्राउंड के पास बड़ी संख्या में इंजेक्शन और मेफेनटाइन सल्फेट की शीशियां मिलीं। इससे न केवल खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में है बल्कि संक्रमण का जोखिम भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
सीसीएसयू में मैदान पर पड़ी सिरींज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं और अब इस गहराते संकट की मार खेल जगत पर भी साफ दिखने लगी है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्रैक्टिस के लिए आने वाले कई खिलाड़ी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डोपिंग ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राउंड के पास इंजेक्शन और मेफेनटाइन सल्फेट की भरमार
ग्राउंड, तपोवन और पास के शौचालय के आसपास बड़ी संख्या में इंजेक्शन, खाली सीरिंज और मेफेनटाइन सल्फेट इंजेक्शन की शीशियां मिलीं।

आमतौर पर यह इंजेक्शन ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन कई एथलीट इसे परफॉर्मेंस बूस्टर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय खिलाड़ियों और छात्रों के अनुसार, यह सिलसिला महीनों से चल रहा है, पर किसी ने रोकथाम नहीं की।

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य बर्बादी और संक्रमण दोनों का खतरा
डोपिंग के कारण खिलाड़ियों पर भविष्य में प्रतिबंध, करियर टूटने और स्वास्थ्य हानि का बड़ा खतरा है। वहीं, खुले में पड़ी ये सीरिंज और इंजेक्शन किसी के भी हाथ-पैर में लग जाएं तो गंभीर इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

जांच और निगरानी की जरूरत
खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यूनिवर्सिटी और खेल विभाग इस मामले को गंभीरता से लें, नियमित चेकिंग हो और डोपिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें