फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: बर्फीली हवा से छूटी कंपकंपी, तापमान गिरा, प्रदूषण से राहत, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 09 Dec 2025 11:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी का असर दिखने लगा है। तेज हवा और शीतलहर के चलते तापमान गिरा है, वहीं प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में महसूस होने लगा है। दो दिन से चल रही शीतलहर के बीच मंगलवार को सुबह से ही तेज हवा चली, जिससे शहर में ठंड का असर बढ़ गया। हवा की रफ्तार ने दिन को भी ठिठुरन भरा बना दिया।

विज्ञापन


प्रदूषण से मिली राहत, हवा में सुधार
तेज हवा से शहरवासियों को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिली है। पिछले दिनों 300 के पार पहुंच चुका AQI अब धीरे-धीरे नीचे आने लगा है। हवा के बहाव के कारण प्रदूषक तत्त्व तेजी से छंट रहे हैं और वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: 'वंदे मातरम' पर कैराना सांसद इकरा हसन का जोरदार संबोधन, समझाया अर्थ, संसद में बजी तालियां

विज्ञापन
Trending Videos

तापमान में और गिरावट की चेतावनी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। हवा की रफ्तार अभी इसी तरह जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ तापमान धीरे-धीरे गिरता रहेगा और प्रदूषण में भी गिरावट बनी रहेगी।

शहरवासियों को दोहरी चुनौती, ठंड बढ़ी पर हवा सुधरी
जहां एक ओर तेज हवा से ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी ओर यही हवा प्रदूषण को कम कर रही है। फिलहाल मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान: 
18.9°C
न्यूनतम: 11.1°
उच्चतम: 22.8°
सूर्योदय:  07:01 am
सूर्यास्त: 05:22 pm
हवा की गति:14.8 km/h
आर्द्रता: 28%
बारिश की संभावना: 0%
चंद्रोदय:10:08pm
चंद्रास्त: 11:38 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें