फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर सवाल?: मेरठ के जिला अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट खा रहे कुत्ते, संक्रमण की बढ़ी आशंका

Thu, 06 Nov 2025 12:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पी.एल. शर्मा जिला अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते खाते दिखे। सफाई न होने और वेस्ट के उचित निस्तारण में लापरवाही से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश देने की बात कही है।

विज्ञापन
बायोमेडिकल वेस्ट खाता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पी.एल. शर्मा जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था का हाल चिंताजनक है। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते खुले में पड़े बायोमेडिकल वेस्ट को खा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। बुधवार को बच्चा रोग वार्ड और सर्जिकल यूनिट के बाहर रखे डस्टबिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी। वहीं ऑपरेशन के बाद निकला मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा हुआ था, जिसका समय पर निस्तारण नहीं किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑनलाइन मंदिर मंगाना पड़ा भारी: फौजी की पत्नी से दो साइबर गिरोहों ने 12.95 लाख उड़ाए, एक गिरफ्तार

अस्पताल में हर दिन 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में कचरे के ढेर और आवारा कुत्तों की मौजूदगी से मरीजों और उनके परिजनों में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

अस्पताल परिसर में दिखा यह दृश्य न केवल अस्वच्छता को दर्शाता है बल्कि बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का खुला उल्लंघन भी है।

प्रमुख अधीक्षक डॉ. योगेश अग्रवाल ने कहा- सरकारी अवकाश के कारण सफाई समय पर नहीं हो सकी। सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें