सरधना। पीड़ित बाबूराम पुत्र रहतू सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की बहन का एक रिश्तेदार लंबे समय से कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी ने फिर से फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर बाबूराम ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।