फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉल करते रहे डॉक्टर, नहीं मिली एंबुलेंस, सीएचसी पर दो घंटे तक तड़पे युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हुए शामली निवासी गुल मोहम्मद (28) सरधना सीएचसी पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। गंभीर घायल होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर कॉल करते रहे लेकिन एंबुलेेंस नहीं पहुंची। वह दो घंटे सीएचसी पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शामली के झाल गांव निवासी तरन्नुम ने बताया कि उनके पति गुल मोहम्मद मेरठ जाने की कहकर ढाई बजे मोपेड से निकले थे। जैसे ही वह बुबकपुर के पास हाईवे पर पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में गुल मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया लेकिन एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी।
गुल मोहम्मद को सीएचसी में शाम 5:22 बजे भर्ती किया गया। उनकी हालत गंभीर हो गई और 7:45 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच जाती। पत्नी तरन्नुम अपनी गोद में दो साल के बेटे अयान को लेकर विलाप कर रही थी। गुल मोहम्मद फेरी लगाकर कपड़े बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था और जल्द ही राजस्थान काम पर जाने वाले था।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिला जवाब- जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं
सीएचसी पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शशिकांत ने बताया कि घायल को रेफर करने के लिए उन्होंने एंबुलेंस मंगाने के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद कंट्रोल रूम से यही जवाब मिला कि जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें