फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फिजियोथैरेपिस्ट बोली- मारना चाहता है डॉक्टर पति, कमरे में छुड़वा देता है सांप, अब तक चार को मार चुकी

Tue, 13 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ निवासी एक फिजियोथैरेपिस्ट महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए न्याय मांगा। महिला का कहना है कि उसका पति उसे मारने के लिए उसके कमरे में सांप छुड़वा देता है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पल्लवपुरम क्षेत्र में रहने वाली फिजियोथैरेपिस्ट महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। आरोप लगाया कि डॉक्टर पति उसकी हत्या कराना चाहता है। वह बार-बार उसके कमरे में सांप छुड़वा देते हैं। महिला ने जान का खतरा बताकर पति पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के पटना की रहने वाली फिजियोथैरेपिस्ट महिला ने 1996 में पटना के ही एमबीबीएस डॉक्टर से प्रेम विवाह किया था। उस समय डॉक्टर की तैनाती मेरठ के सरकारी अस्पताल में थी। दोनों पल्लवपुरम में रहते थे। विवाद होने के बाद डॉक्टर का स्थानांतरण प्रयागराज में हो गया, जबकि महिला हाल में पल्लवपुरम में रहती हैं। बच्चे की संरक्षण को लेकर भी दंपती का कोर्ट में मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बेसबब: मजबूरी में माता-पिता ने बच्चे को बेचा, जन्म से पहले ही एक लाख में किया नवजात का सौदा, झकझोर देगी घटना
विज्ञापन


सोमवार सुबह फिजियोथैरेपिस्ट महिला एसएसपी के सामने पेश हुई। आरोप है कि डॉक्टर पति उसे मारने की फिराक में है। पांच बार घर के अंदर सांप छुड़वा चुका है। चार सांप को महिला मार चुकी है। अब फिर से एक और सांप छोड़ दिया है।
विज्ञापन


महिला ने चार सांप की फोटो भी एसएसपी को दिखाई है। महिला का कहना है कि डॉक्टर पति चाहता है कि सांप की वजह से महिला पटना लौट जाए। महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें