पिता ने खेती कर बेटे को बनाया डॉक्टर
आशुतोष के पिता सीएम सिंह, किसान हैं। उन्होंने खेती-बाड़ी कर अपने बेटे और बेटी को पढ़ाया और नागपुर से बीएएमएस की डिग्री दिलाई। बड़ी मेहनत और संघर्ष से बेटे को डॉक्टर बनाया, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
डॉक्टर आशुतोष पूनिया अपने परिवार और गांव में अलग पहचान रखते थे। वह मृदु स्वभाव, व्यवहार कुशल और खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी थे। कम बोलना और गंभीर रहना उनकी खासियत थी। अपने पेशे को वह सेवा भाव से देखते थे। गांव या क्षेत्र के किसी परिचित मरीज से उन्होंने कभी फीस नहीं ली।