शराब पीने का भी आरोप
वायरल वीडियो में कुछ युवकों के हाथ में पेय पदार्थ शराब जैसा दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवकों ने सड़क पर उत्पात मचाया और विरोध करने वाले लोगों के साथ अभद्रता और धमकी भी दी।
वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में
हुड़दंग और स्टंट का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।
एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर ऋतिक और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वीडियो में दिखाई दे रही कारों को भी सीज किया जाएगा।