फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गलत को नजरअंदाज न करें परिजन और पुलिस को बताएं

Thu, 29 Jan 2026 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अमर उजाला....अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम के अंतर्गत कनोहर लाल महिला महाविद्यालय की एनसीसी छ
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कनोहर लाल गर्ल्स पीजी कॉलेज की 30 छात्राओं ने ब्रह्मपुरी थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने थाने के कामकाज और एफआईआर दर्ज करने के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। कोई पीछा करता है, परेशान करता है तो उसे नरअंदाज न करें। परिजनों से शेयर करें और पुलिस को बताएं। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाने में महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क कैसे काम करती है आदि के बारे में जाना। छात्राओं के सवालों के जवाब थाना प्रभारी राजेश कांबोज और एसआई नीलम ने दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करती है। असामाजिक गतिविधियों को अनदेखा नहीं करना है। साइबर सेल दरोगा मोहित राज ने बताया कि युवाओं को नौकरी या पैसा कमाने का झांसा देकर ठगा जा रहा है। ऐसी कॉल या फिर लिंक को अनदेखा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को साइबर ठगी के मामले में खुद के साथ समाज में जागरूकता लानी चाहिए। कॉलेज की ओर से सिद्धि, संजीव कुमार और राजकुमार त्यागी मौजूद रहे।
कोई ब्लैकमेल करे तो महिला हेल्प डेस्क की लें मदद
आंचल ने पूछा कि कोई लड़की का फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करे तो क्या करें। अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निजी फोटो शेयर करने से बचना चाहिए। यदि कोई आपकी फोटो का दुरुपयोग करे तो नजदीकी थाने पर जाकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

कोई पीछा करे तो 112 पर करें कॉल
तनु ने पूछा कि यदि कोई पीछा करे तो क्या करे। इसपर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका आभास होते ही तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर दें। 1090 नंबर पर भी सूचना दें। पुलिस तुरंत पहुंचेगी।
एम कवच एप से सुरक्षित रखें मोबाइल
छात्रा मुस्कान ने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने का तरीका पूछा। उन्हें बताया गया कि मोबाइल में फिंगर प्रिंट या सिक्योरिटी कोड डाल कर रखना चाहिए। मोबाइल में एम कवच एप डाउनलोड करके रखें।
जांच और पुष्टि से होती है सही गलत की पहचान
विशाखा ने पूछा कि किसी घटना में पुलिस सही और गलत का कैसे पता लगाती है। इसके जवाब में बताया गया कि दोनों पक्षों से अलग अलग पूछताछ करते हैं। उनके द्वारा बताईं गई बातों की पुष्टि की जाती है। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज मददगार होते हैं। साक्ष्यों के आधार पर पता चलता है कि क्या और कैसे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें