फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई, एडीजी ने थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे की-मैन विवेक चौहान की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है। मृतक के परिजनों ने एडीजी भानु भास्कर से न्याय की गुहार लगाते हुए हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। एडीजी ने मुंडाली थानाध्यक्ष से अभी की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी ने एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन

विवेक चौहान के भाई रोहित ने बताया कि 25 दिन बाद भी पुलिस विवेक के हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। एडीजी भानु भास्कर ने परिवार को जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि चार टीम अलग से लगाई हैं। सर्विलांस की दो अन्य टीम लगाई हैं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है। मौके से बीटीएस उठाने के बाद कई मोबाइल फोन ट्रेस किए गए हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।


ऐसे हुई थी विवेक की हत्या

भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव निवासी विवेक चौहान रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर कार्यरत था। वह वर्तमान में खरखौदा रेलवे स्टेशन पर तैनात था। चार जनवरी की रात लगभग आठ बजे बदमाशों ने विवेक चौहान की चाकू से हत्या कर दी थी। रोजाना की तरह उस रोज भी वह बाइक से ड्यूटी पर खरखौदा जा रहे थे। मुंडाली थाना क्षेत्र में अजराड़ा चौराहे के पास बदमाशों ने विवेक चौहान के सीने पर चाकू से हमला किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल विवेक को मेरठ मेडिकल भिजवाया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। उनके बड़े भाई रोहित ने मुंडाली थाने पर अज्ञात आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें