फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉकी में डीएन इंटर काॅलेज और एसडी ब्लू ने मैच जीते

विज्ञापन
एसडी सदर में हॉकी मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के हॉकी मैदान में शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें डीएन इंटर कॉलेज और एसडी ब्लू की टीम ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीएन इंटर कॉलेज और शिवाय एकादश टीम के बीच हुआ। इसमें डीएन इंटर कॉलेज की टीम ने 2-1 के स्कोर से मैच जीता और बढ़त ली। दूसरा मुकाबला एसडी ब्लू व क्लासिक इलेवन टीम के बीच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू टीम ने 1-0 के स्कोर से मैच जीता। मैच के 16वें मिनट में एसडी ब्लू टीम की ओर से मनीष शर्मा ने निर्णायक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विजन विद्यापीठ स्कूल सिवाया के अध्यक्ष रविंद्र विहान के पिता रणवीर सिंह की याद में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता में दोपहर दो बजे से दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें