फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सड़क पर कचरा फेंकने से बाज नहीं आए लोग, डीएम ने खुद ही उठा ली झाड़ू, चलाया सफाई अभियान

Tue, 13 Oct 2020 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • प्रशासनिक अधिकारियों संग शहर में पॉलिथीन उठाकर लगाई झाड़ू
विज्ञापन
DM bijnor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डीएम रमाकांत पांडेय और कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के साथ शहर में सफाई अभियान चलाया। डीएम ने खुद कूड़ा उठाया और नगर पालिका की गाड़ी में भरा। बाकी अफसरों ने भी कूड़ा उठाकर झाडू लगाई।

विज्ञापन


डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम विक्रमादित्य सिंह ने नगर पालिका चौक से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। अफसरों ने खुद सड़क पर पड़ी पॉलिथीन उठाई और झाडू लगाई। डीएम ने कूड़ा नगर पालिका की गाड़ी में भरा। मुख्य बाजार, सब्जी व  फल मंडी, रोडवेज के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर पालिका की टीम व सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। नागरिक अफसरों को कूड़ा उठाते देखकर हैरत में रहे। कुछ लोगों ने सफाई अभियान में सहयोग भी किया। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि स्वच्छता सभी का दायित्व है।
विज्ञापन


अपने घर को जैसे साफ रखते हैं उसी तरह अपने शहर, गांव और उसकी सड़कों को भी साफ रखना चाहिए। कहा पॉलिथीन हर तरह से पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसका कम से कम उपयोग करें। इस दौरान नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, जलकल अभियंता अमित गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें