Meerut Weather: ठंड को देखते हुए डीएम ने 17 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहने के आदेश दे दिए हैं। इस बीच जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।
मेरठ के जिलाधिकारी ने सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे।