फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान स्कूल की बस ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मारी

विज्ञापन
बेगमपुल के पास केंट अस्पताल के सामने स्कूल बस में तोड़फोड़ करते कांवड़िए
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र की बेगमपुल चौकी से 100 मीटर आगे दिल्ली रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल की बस ने गंगाजल लेकर जा रहे तीन कांवड़ियों को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में गाजियाबाद निवासी कांवड़ियां संदीप, बॉबी व अभिषेक घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर कांवड़ियों को शांत किया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया कर उपचार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार,गाजियाबाद निवासी कांवड़ियां संदीप, बॉबी और अभिषेक हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने साथियों के आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे बेगमपुल से आगे कैंट अस्पताल के पास पहुंचे तो तभी दीवान पब्लिक स्कूल की बस ने तीनों कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक के साथ भी मारपीट की। चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। बस खाली थी। तोड़फोड़ के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। कांवड़ियों ने बस को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। तोड़फोड़ के दौरान सड़क पर कांच के टुकड़े बिखर गए थे। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर सड़क को साफ करवाया। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। बस पुलिस के कब्जे में है। उपचार दिलाकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बेगमपुल के पास केंट अस्पताल के सामने स्कूल बस में तोड़फोड़ करते कांवड़िए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें