फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव से जुड़े आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..दिव्या ज्योति जागृति संस्था की ओर से पानी की टंकी वाला मैदान सेक्टर 4 जागृति विह
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने महाशिवरात्रि पर सेक्टर-4 जागृति विहार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान शिव की शाश्वत भक्ति से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ रूद्री-पाठ से हुआ। इसके बाद भजन और प्रार्थनाओं के माध्यम से शिव से जुड़े आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता साध्वी प्रपूर्ण भारती ने बताया कि शिव शक्ति के स्वरूप को समझने के लिए पूर्ण सतगुरु की शरण आवश्यक है। उन्होंने ज्योतिर्लिंग का अर्थ प्रकाश स्तंभ बताते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही ईश्वर के इस दिव्य प्रकाश स्वरूप का अनुभव संभव है। साध्वी ने भारतीय ग्रंथों में ब्रह्मज्ञान को सर्वोच्च ज्ञान बताया जिसके माध्यम से भगवान शिव ने भी भक्तों के भीतर ईश्वर को प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में साध्वी आर्या भारती ने सभी से पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की कृपा से शिव भक्ति की यात्रा आरंभ करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें