फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धर्म शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं : ऊषा बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण एवं केक काट कर किया। इस मौके पर आध्यात्मिक वातावरण में शिव बाबा की महिमा का गुणगान किया गया।
ब्रह्माकुमारी ऊषा बहन ने महाशिवरात्रि पर्व के औचित्य और आध्यात्मिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी धर्म शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। समस्त सृष्टि के पालक शिव बाबा प्रत्येक आत्मा के सृजनकर्ता और संरक्षक हैं तथा जीवन का परम उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यों और आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश प्रेम और भाईचारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिक्षक दीपक शर्मा ने आध्यात्मिकता को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि न्यूटन, आर्य भट्ट, जगदीश चंद्र बोस और आइंस्टीन जैसे महान वैज्ञानिकों के सिद्धांतों में भी आध्यात्मिकता समाहित है। उन्होंने क्रिया-प्रतिक्रिया के नियम का उदाहरण देते हुए व्यवहार और कर्म के महत्व को समझाया। संस्थान की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने शिवरात्रि के महत्व, बेलपत्र अर्पण के रहस्य और पूजन-अर्चना की जानकारी देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चेयरपर्सन सबीला अंसारी, दीपक शर्मा, एडवोकेट कुलदीप त्यागी, जितेंद्र पांचाल, सत्यदेव त्यागी डॉ. बी. त्यागी, पूर्व प्रधान कुलदीप त्यागी, आनंद प्रधान, सुधीर वर्मा, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें