प्रेमी से शादी रचाने के लिए पति को तलाक देने वाली महिला की जिंदगी ही बर्बाद हो गई। प्रेमी ने धोखा ही नहीं दिया बल्कि छह लाख रुपये लेकर फरार हो गया। छह माह की यह गर्भवती पीड़िता रविवार को मेडिकल थाने में आपबीती सुनाकर बिलख पड़ी।
पढ़ें : पहले अपहरण, फिर मासूम की हत्या, लाश देखकर बिगड़ी मां की हालत
मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थानाध्यक्ष मेडिकल सतीश कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले फलावदा निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ माह पहले महिला की नजदीकी एक युवक से हो गई। जिसके बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को छोड़कर तलाक दे दिया। लेकिन समझौते के दौरान ससुराल पक्ष ने नौ माह की बेटी रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को साथ ले आई। जुलाई 2017 में महिला ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। महिला अब छह माह की गर्भवती है। आरोप है कि अब उसका प्रेमी उसके परेशान कर रहा है। प्रेमी युवक ने महिला से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए और उसे छोड़कर चला गया।
थाने में बैठी पंचायत
थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि जिस युवक से महिला ने दूसरी शादी की है, वह भी शादीशुदा है। पुलिस ने महिला के प्रेमी की पत्नी को भी थाने में बुला लिया। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत में महिला ने कहा कि उसने अपने बच्चों के साथ पति को छोड़कर तलाक दे दिया। हालांकि पंचायत में कोई सहमति नहीं बन पाई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक को भी बुलवाया है। एसओ का कहना है कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं। पीड़िता गर्भवती है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/