राज्य स्तरीय चयन का मिलेगा मौका, पंजीकरण शुरू
मोदीपुरम। बैटमिंटन एसोसिएशन मेरठ के तत्वावधान में जिले की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से चार दिवसीय जिला स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 जुलाई तक विहान प्ले फिट मेरठ में होगा।
एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल और डबल्स दोनों वर्गों के मुकाबले कराए जाएंगे। इसमें अंडर-9 आयु वर्ग से लेकर 80 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में जिले के वरिष्ठ, अनुभवी और युवा खिलाड़ी एक ही मंच पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। बताया कि आयोजन का उद्देश्य मेरठ में बैटमिंटन खेल को बढ़ावा देना तथा सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रवेश के लिए आयोजन अध्यक्ष अभिषेक विहान व आयोजन सचिव विशेष काकरान से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।