फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली का विरोध करने पर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन में पालतू बिल्ली पालने के विरोध में किशोरी से मारपीट की गई। किशोरी से छेड़छाड़ और अपहरण करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव भी हुआ। इसमें किशोरी और उसकी मां सहित छह लोग घायल हो गए। किशोरी पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ ने केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर बताया कि क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने विदेशी बिल्लियां पाल रखी हैं। रविवार दोपहर बेटी छत पर बैठी थी। तभी बिल्ली ने उसके पैर पर पंजा मार दिया। इसकी शिकायत करने मां आरोपी के घर पहुंची। यहां मां के साथ आरोपी पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। बाद में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपी और उसके साथ आए लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सीओ कोतवाली आरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि थाना पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें