दूसरी लहर में इस वर्ष अभी तक करीब 700 बंदी अस्थाई जेल पहुंचे हैं, जिनमें 40 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। दोनों लहर को मिलाकर संक्रमित 150 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। अगर यह मुख्य जेल में दाखिल हो जाते तो हालात बिगड़ने से कोई नहीं रोक पाता। बेहतर प्रबंधन से जेल प्रशासन इसे रोक पाने में कामयाब रहा है।
जेल में टीकाकरण की स्थिति
जेल में करीब 2400 बंदी हैं। अभी तक 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 132 और 45 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र तक के 415 यानी कुल 547 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं। अभी तक दोनों डोज लेने वाले बंदियों की संख्या 282 हो गई है। जैसे जैसे समय पूरा होगा बूस्टर डोज लगवा दी जाएगी। 18 से 45 वर्ष तक के यहां लगभग 1900 बंदियों का टीकाकरण किया जाएगा।
45 पार के बंदियों का हो चुका टीकाकरण
बंदियों व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन संकल्पबद्ध है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले बंदियों का टीकाकरण हो चुका है। जल्द 18 से अधिक उम्र वाले बंदियों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक