इसके बाद 2017 में इमरान मसूद ने फिर से नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और उसमें भी हार गए। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और इस चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे।
इससे पहले कांग्रेस ने इमरान मसूद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का सदस्य भी बनाया था। गुरुवार को कांग्रेस ने इमरान मसूद को दिल्ली सह प्रभारी नियुक्त किया है, जो अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है।
उनको जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फरअली, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।