फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: देश में बढ़ती महंगाई का हर तरफ विरोध, जानें- आज मेरठ में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

Fri, 19 Feb 2021 11:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में रोष है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का पश्चिमी यूपी के छह जिलों में लगातार विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ शहर में आज 19 फरवरी को पेट्रोल 88.30 रुपये और डीजल 80.65 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है। वहीं कई शहरों में तो पेट्रोल के दम 100 रुपये के आसपास पहुंच गए है।     

विधानसभा में बढ़ती महंगाई का किया विरोध 
बिजनौर के नजीबाबाद में क्षेत्रीय सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद सहित पार्टी के विधायकों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों सहित बढ़ती महंगाई पर विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुल्हन का डांस देख रहे थे बराती, पलक झपकते ही काफूर हो गईं शादी की खुशियां, खौफनाक तस्वीरें

विधायक हाजी तसलीम अहमद सहित सपा विधायकों ने बजट सत्र के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि सहित बढ़ती महंगाई के खिलाफ विधानसभा के भीतर और गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने कृषि कानूनों के खिलाफ भी आवाज उठाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शबनम को फांसी देने के लिए तैयार हैं मेरठ के पवन जल्लाद, बोले- सिर्फ तारीख का इंतजार

विधानसभा में विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक हाजी तसलीम अहमद, रफीक अंसारी मेरठ, पिंकी यादव अस्मोली, इकराम कुरैशी मुरादाबाद सहित अनेक विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर कृषि कानूनों और डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में नारेबाजी की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें