बकाया भुगतान को लेकर तहसील में धरना देते किसान।
- फोटो : MAWANA
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के नेतृत्व में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। किसानों ने पूर्ण भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
बताते चलें कि किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि भुगतान समय से नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन एवं गन्ना विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं है। मिल प्रशासन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिन में भुगतान नहीं होने पर किसानों के भुगतान का ब्याज दिए जाने का निर्देश दिया था। हालांकि आज तक किसानों को भुगतान का ब्याज भी नहीं मिला।