फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के भुवनेश्वर पर धनवर्षा, आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्विंग गेंदबाजी के मास्टर भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर से मेरठ का नाम रोशन किया है। वह अभी तक के आईपीएल कॅरिअर में मेरठ के खिलाड़ियों में सबसे अधिक दामों में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2025 के लिए दुबई में चल रही नीलामी में सोमवार को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदकर अपने दल में शामिल किया है। इस मौके पर उनकी मां इंद्रेश देवी ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार 2009-10 से आईपीएल में खेल रहे हैं। आरसीबी के दल के साथ ही उनकी शुरुआत हुई थी। हालांकि वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद 2011 में पुणे वारियर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2014 में सनराइजर हैदराबाद ने उन्हें 4.2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2016 उन्होंने सर्वाधिक 23 और 2017 में 26 विकेट लिए और परपल कैप होल्डर रहे। 2024 के आईपीएल तक हैदराबाद की ओर से उन्हें लगातार रिटेन किया जाता रहा, लेकिन उनकी बोली नहीं लगी।
2024 के आईपीएल के बाद हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार को रिलीज कर दिया गया, जिसका लाभ उन्हें अब मिला है। आईपीएल 2025 के लिए वह आरसीबी के द्वारा 10.75 करोड़ में खरीदे गए हैं। उन्हें अभी तक आईपीएल में सर्वाधिक धनराशि मिली है। वह मेरठ के खिलाड़ियों में भी सबसे अधिक दामों में बिकने वाली खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में लिए 181 विकेट
भुवी ने आईपीएल कॅरिअर में 176 मैचों में 181 विकेट लिए हैं और दो बार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट है। वर्ष 2021 में उनके पिता किरनपाल सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अकेले पड़ गए थे। पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम में शामिल न होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत नहीं छोड़ी और लगातार घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते रहे।
मां बोलीं- मेहनत का मिल रहा फल
गंगानगर स्थित आवास पर भुवनेश्वर कुमार की मां मां इंद्रेश देवी ने कहा कि खुशी जताते हुए कहा कि भुवी के यहां तक पहुचंने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। लगातार मेहनत करने का ही नतीजा है कि उनके बेटे को यह सफलता मिली है।

2012 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए खेले
भुवनेश्वर कुमार ने वर्ष 2012 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला। आखिरी बार 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टी-20 मैच खेला था। 2018 में आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 63 रन बनाए थे और 4 विकेट भी लिए थे। 2022 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं। वर्तमान में चल रही सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में भी वह उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता टेस्ट वनडे टी-20 प्रथम श्रेणी
मैच 21 119 55 70
रन 798 548 57 2433
विकेट 63 141 53 218
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें