फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कनोहर लाल कॉलेज की छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यशवंत यादव (जिला यूथ ऑफिसर) मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स रहे। बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडेय एवं बेटियां फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर विचार रखे। क्विज प्रतियोगिता में लगभग 60 प्रश्न पूछे गए जिनमें से अधिकांश प्रश्नों का उत्तर छात्राओं ने सही दिया। पदयात्रा में 200 छात्राएं शामिल हुई। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से शारदा रोड होती हुई ब्रह्मपुरी थाने तक गई। पदयात्रा के बाद यशवंत यादव ने सभी छात्राओं को संबोधित किया और अपने संबोधन में यशवंत यादव ने संविधान के विषय में छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें