फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक ने कैंटर चालक को बेरहमी से पीटा,विडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक ने कैंटर चालक को पीटा, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन

परतापुर। दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित डुंगरावली गांव के पास रविवार रात वैष्णो ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने एक कैंटर चालक को हॉकी और लोहे के पाइप से पीटा। आरोप है कि उसके वाहन को जलाने की धमकी दी गई। घटना में चालक घायल हो गया। बताया गया है कि ढाबे से चारपाई ले जाने के शक में यह घटना हुई है।
कैंटर चालक बिजेंद्र निवासी खुशहालनगर अनूपशहर मवाना से वाहन खाली कर लौट रहा था। परतापुर थाना क्षेत्र में रिठानी में अपनी बहन के यहां पर खाना खाने के लिए चला गया और कैंटर को ढाबे के पास खड़ा कर दिया। लौटकर आने पर कैंटर के अंदर लेटकर चालक सोने लगा। आरोप है कि इसी दौरान ढांबा राजेश संचालक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कैंटर चालक के पास पहुंचे और उसे कैंटर से उतार दिया। इसके बाद हॉकी और लोहे की पाइप से उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने वाहन में आग लगाकर उसमें उसे फेंकने की चेतावनी भी दी गई। बिजेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। चालक ने थाने पहुंच करके ढाबा संचालक राजेश और सुनील के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया गया है कि ढाबे से चारपाई उठाने के शक में कैंटर चालक बिजेंद्र पर हमला हुआ है। वहीं, बिजेंद्र का कहना है कि सोने के लिए उसके वाहन में जगह थी। उसने कोई चारपाई नहीं उठाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें