फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: डीजीपी मुकुल गोयल बोले-बागपत व शामली में जल्द जल्द पूरा होगा पुलिस लाइन का निर्माण

Thu, 12 Aug 2021 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि इस समय साइबर अपराध बढ़ रहा है और हमारे दरोगा इसकी विवेचना में कम सक्षम हैं। इसके चलते दरोगाओं को साइबर अपराध की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुकुल गोयल ने आज मेरठ जोन के आठ जिलों के अपराध की समीक्षा की। बैठक में जोन के आला अधिकारी शामिल रहे। डीजीपी सुबह 10 बजे मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर मीडिया से बात की, जिसमे बागपत और शामली में जल्द पुलिस लाइन का निर्माण जल्द ही पूरा कराने को कहा। वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बैठक में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी के साथ हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, बागपत व गाजियाबाद के डीएम, एसएसपी मौजूद रहे। समीक्षा के बाद 15 अगस्त पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन

डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि बागपत व शामली को जिला बना दिए गए, लेकिन वहां अभी तक पुलिस कर्मियों के लिए लाइन की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। दोनों जिलों में पुलिस लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा। शामली के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि इस समय साइबर अपराध बढ़ रहा है और हमारे दरोगा इसकी विवेचना में कम सक्षम हैं। इसके चलते दरोगाओं को साइबर अपराध की ट्रेनिंग दी जाएगी। डीजीपी ने बताया कि वेस्ट यूपी अपराध की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है। यहां का अपराध दिल्ली और पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है। डीजीपी ने इससे पहले जोन के सभी जनपदों के कप्तान और नोएडा के कमिश्नर के साथ मीटिंग की।

सभी कप्तानों और कमिश्नर से पुलिस की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे हैं, ताकि उन पर काम हो सके। डीजीपी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सभी जनपदों में कड़ी सुरक्षा की जा रही है। एडीजी और आईजी समेत पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। उससे पहले डीजीपी ने जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग वार्ता की। उनसे अपराध और अफसरों की कार्यशैली के बारे में बातचीत की गई।

बागपत पुलिस लाइन आधी अधूरी बनी हुई है, जिसमें पुलिस वालों के लिए रहने की व्यवस्था नहीं है, ऐसा ही हाल शामली जिले का है। बताया गया है कि दोनों जनपदों में पुलिस लाइन को विस्तृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें